हजारीबाग शहर की रहने वाली एक लड़की को एक युवक के साथ पटना पुलिस ने पकड़ा
02-Nov-2021 05:14 PM 1511
झारखंड | के हजारीबाग शहर की रहने वाली एक लड़की को एक युवक के साथ पटना पुलिस ने पकड़ा है। फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस ने बोचाचक से दोनों को हिरासत में लिया था। दोनों ने बताया है कि वे बालिग हैं। इसके बावजूद पुलिस ने उनके स्‍वजनों को इसकी सूचना दी है। दोनों की बात सुनने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अगली कार्रवाई के लिए स्‍वजनों के आने का इंतजार कर रही है। दोनों ने पुलिस को बताया है कि वे एक-दूसरे को प्‍यार करते हैं, लेकिन स्‍वजन उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद दोनों घर से फरार हो गए और पटना आकर किराए का मकान लेकर रहने लगे। मिका की मां ने लिया था लोन दोनों चार माह पहले झारखंड से फरार होकर फुलवारीशरीफ में आए थे। प्रेमी युवक हजारीबाग में निजी फायनांस कंपनी में काम करता था। उसने एक वर्ष पहले प्रेमिका की मां को लोन दिलाया था। लोन का पैसा रिकवरी करने वह लड़की के घर पर जाता रहता था। इसी दौरान वह लड़की के संपर्क में आया। दोनों के बीच प्‍यार परवान चढ़ा और दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाई। प्रेमी के स्वजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे लड़के को अपनाने को तैयार नहीं हुए। थानेदार रफीकुर्रहमान ने बताया कि दोनों बालिग हैं। उनके स्वजनों से संपर्क किया गया है। arrest..///..a-girl-from-hazaribagh-city-was-caught-by-the-patna-police-along-with-a-young-man-326296
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^