आदित्य के शानदार गोल से वायुसेना पर गढ़वाल की शानदार जीत
22-Jan-2025 12:05 AM 5817
नयी दिल्ली 21 जनवरी (संवाददाता) डीएसए प्रीमियर लीग में मंगलवार को खेले गए रोमांचल मुकाबलों में गढ़वाल हीरोज फुटबाल क्लब ने भारतीय वायु सेना को 3-2 से परास्त किया। वहीं एक अन्य मैच में रॉयल रेंजर्स और सी आई एस एफ ने 1-1 से ड्रा खेल कर अंक बाँटे। आज यहां नेहरू स्टेडियम मैदान पर गत विजेता गढ़वाल के गोल आदित्य अधिकारी (2) और साहिल ने किए। सौरभ साधुखान और संकित ने वायुसेना के गोल बांटे। रॉयल रेंजर्स का गोल विजॉय गुसाई ने किया लेकिन लम्बी सीटी से चंद सेकंड पहले मनिंदर सिँह ने बराबरी का गोल जमा कर रॉयल रेंजर्स के अरमानों पर पानी फेर दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^