आइस हॉकी लीग में चांगला ब्लास्टर्स और शम वोल्व्स की दमदार शुरुआत
04-Jan-2025 08:24 PM 3290
लेह, 4 जनवरी (संवाददाता) रॉयल एनफील्ड आइस हॉकी लीग सीजन 2 के पहले दिन चांगला ब्लास्टर्स ने यूनाइटेड नुबरा को 6-2 से हराया जबकि शम वोल्व्स ने मरीयल स्पावो को 4-1 से पराजित कर अपने अभियान की शुरुआत की। चांगला ब्लास्टर्स ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और पहले पीरियड में एक के बाद एक चार गोल दागे वहीं एक मात्र गोल यूनाइटेड नुबरा से हुआ। जेमोटुप ने गोल की शुरुआत की, इसके बाद तुनातुप ने लगातार दो गोल कर एक मजबूत बढ़त बनाई। फिर त्सेवांग टी ने चौथा गोल कर चांगला ब्लास्टर्स की स्थिति मजबूत कर दी। यूनाइटेड नुबरा का एकमात्र जवाब ओपदमा एम का था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^