भाजपा कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया पार्टी का स्थापना दिवस
06-Apr-2025 07:36 PM 7359
सिरसा 06 अप्रैल (संवाददाता) हरियाणा के सिरसा शहर के एफ ब्लॉक स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में पार्टी का 46वां स्थापना दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष यतिन्द्र सिंह एडवोकेट ने की। सर्वप्रथम पार्टी का झंडा फहराया गया। इस मौके पर श्री यतिंद्र सिंह ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक दल का सदस्य होना हम सभी के लिए बड़े गौरव की बात है। पार्टी का सिद्धांत है कि राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और स्वयं अंतिम। भाजपा ने अपने मेनिफेस्टो में अधिकतर संकल्प राष्ट्र हित को प्राथमिकता देते हुए रखे जाते हैं। जिलाध्यक्ष रहते हुए मेरा प्रयास रहेगा कि हर कार्यकर्ता को किसी ना किसी दायित्व पर सेवा करने का अवसर मिले।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^