भाजपा के दो जिला अध्यक्षों की घोषणा
13-Jan-2025 12:36 AM 3512
भोपाल, 12 जनवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन चुनाव की प्रक्रिया के तहत आज उज्जैन नगर और विदिशा जिला अध्यक्ष की घोषणा की गयी। उज्जैन नगर जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल को और विदिशा जिला अध्यक्ष महाराज सिंह दांगी को बनाया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार अभी दो जिला अध्यक्षों की घोषणा हुयी है। शेष लगभग 58 जिला अध्यक्षों की घोषणा भी एक दो दिन में हो जाएगी। सभी जिला अध्यक्षों के चुनाव संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^