06-Apr-2025 07:18 PM
5115
देवरिया,06 अप्रैल(संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) संगठन के जिला प्रभारी संतराज यादव ने आज यहाँ कहा कि भाजपा की सफलता के पीछे संघर्षों की लम्बी महान गाथा है और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जो संकल्प लिया था। आज वो सभी सकंल्प पूरे हुए हैं।
रविवार को भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस मनाते हुए श्री यादव ने कहा कि भाजपा की सफलता के पीछे संघर्षों की महान गाथा है, हम सौभाग्यशाली हैं कि हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं हमने जो संकल्प लिया था आज वो सभी संकल्प पूरे हुए हैं। चाहे वो धारा 370 हो, अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर हो, बाबा काशी विश्वनाथ का कारीडोर हो, मां विंध्यवासिनी कारीडोर हो, स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के तहत पूरे देश को जोड़ने का कार्य हो, भारतमाला परियोजना हो या विकास के अन्य कार्य हों। आज समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर सबका साथ सबका विकास की भावना के साथ हम कार्य कर रहे हैं ।...////...