09-Apr-2025 08:37 PM
4470
लखनऊ 09 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) स्थापना दिवस अभियान के तहत बुधवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भाजपा की विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
प्रदर्शनी के माध्यम से जनसंघ से प्रारम्भ हुई राजनैतिक यात्रा विश्व के सबसे बडे़ राजनैतिक दल के रूप में सेवा और समर्पण के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ती हुई भाजपा की यात्रा को प्रदर्शित किया गया है। कार्यकर्ता एवं जनता के अवलोकन के लिए लगाई गई प्रदर्शनी में जनसंघ की स्थापना, संगठन का संघर्ष, वैचारिक प्रतिबद्धता, आपातकाल की भयावहता, भाजपा की स्थापना, अटल का प्रधानमंत्री के रूप में ऐतिहासिक कार्यकाल, पोखरण परमाणु परीक्षण, कारगिल विजय, प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों की विकसित भारत की यात्रा, जम्मू कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति, श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण से पूर्ण होती प्रतिबद्धताएं, वीआईपी कल्चर की समाप्ति, एक देश-एक राशन कार्ड सहित विभिन्न ऐतिहासिक निर्णयों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा संगठन के विस्तार के साथ अमृतकाल के पंच प्रण को प्रदर्शित करती प्रदर्शनी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देने तथा स्थानीय नागरिकों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का माध्यम बनी है।...////...