‘भाजपा सरकार को बदनाम करने को आप सोशल मीडिया के जरिए फैला रही भ्रम’
11-Apr-2025 10:03 PM 5136
नयी दिल्ली 11 अप्रैल (संवाददाता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी पर प्रदेश सरकार को बदनाम एवं कमजोर करने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। श्री सचदेवा ने शुक्रवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि जब ये लोग सत्ता में थे, तो अपने सफलता के झूठे दावे फैलाने के लिए सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों का इस्तेमाल करते थे और अब विपक्ष में हैं, तो वर्तमान भाजपा सरकार को बदनाम और कमज़ोर करने के लिए इनका दुरुपयोग कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^