भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
11-Apr-2025 09:00 AM 3261
नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (संवाददाता) भारत एवं विश्व के इतिहास में 11 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1827- भारतीय समाजसुधारक ज्योतिबा फुले का जन्म। 1869- महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का जन्म। 1887- भारतीय कलाकार जामिनी रॉय का जन्म। 1919- अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना। 1921- रेडियो पर खेलों की पहली लाइव कमेंट्री का प्रसारण किया गया। 1930- ऋषिकेश में इस्पात की तारों से बना 124 मीटर का झूलने वाला पुल जनता के लिए खोला गया। इसे लक्ष्मण झूला का नाम दिया गया। 1937- भारतीय टेनिस खिलाड़ी रामनाथन कृष्णन का जन्म। 1946- भारतीय फ़िल्म अभिनेता नवीन निश्चल का जन्म। 1951- थिएटर और टेलीविजन अदाकारा रोहिणी हतंगडी का जन्म। 1964- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दो हिस्सों में विभाजित। 1970- अमेरिका का अपोलो 13 अंतरिक्ष यान चंद्र अभियान पर रवाना। 1976- स्टीव वाजनेक का बनाया पहला एपल-1 कंप्यूटर जारी। 1983- बेन किंग्सले की फिल्म गांधी को आस्कर अवार्ड। 1999- अग्नि 2 प्रक्षेपास्त्र ने परीक्षण उड़ान भरी। 2009- हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार विष्णु प्रभाकर का निधन। 2010- पोलैंड के राष्ट्रपति लेख काजिंस्की का विमान दुर्घटना में निधन। 2011- भारतीय मूल की अमरीकी लेखिका झुंपा लाहिरी को उनकी पहली रचना ‘इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़’ के लिए पुलित्ज़र सम्मान। 2011- फ्रांस में बुर्का और हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून लागू हुआ। 2012- ग्रीस के प्रधानमंत्री लुकास पापाडिमोस ने इस्तीफा दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^