कांग्रेस का दावा, प्रतिज्ञा रैली में गोरखपुर जायेंगे 20 हजार लोग
31-Oct-2021 12:00 PM 4807
बस्ती । 31 अक्टूबर रविवार को गोरखपुर के चम्पादेवी पार्क में आयोजित कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा के लिये पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा और पार्टी प्रवक्ता मो. रफीक खां ने बताया कि रैली में जनपद के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों बस्ती सदर, हर्रैया, रूधौली, कप्तानगंज, महादेवा में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता से सीधा संवाद बनाये हुये हैं, वे अपने निजी साधनों या उपलब्ध साधनों से गोरखपुर की रैली में हिस्सा लेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने दावा किया कि बस्ती से लगभग 20 हजार लोग रैली में हिस्सा लेंगे। रैली में हिस्सा लेने वालों के लिये पार्टी स्तर पर व्यापक तैयारी की गई है। कहा कि किसानों, नौजवानों, व्यापारियों सहित समाज के सभी वर्गों में रैली को लेकर उत्सुकता है और वे प्रियंका गांधी जी को सुनना चाहते हैं। कहा कि यह रैली पूर्वान्चल में कांग्रेस की मजबूती के लिये मील का पत्थर साबित होगी। पार्टी प्रवक्ता मो. रफीक खां ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही ब्लाक अध्यक्षों को विशेष दायित्व सौंपे गये हैं। रैली को लेकर लोगों में स्वाभाविक उत्साह है। गांवों में लोग स्वतः रैली में जाने को तत्पर है क्योंकि वे भाजपा के झूठ से ऊब चुके हैं और परिवर्तन का मन बना चुके हैं। प्रतिज्ञा यात्रा से कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ताओं मंे विशेष उत्साह देखा जा रहा है। Congress..///..congress-claims-20-thousand-people-will-go-to-gorakhpur-in-the-pledge-rally-325907
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^