अयोध्या-काशी में भव्य मंदिर निर्माण जारी, अब मथुरा की तैयारी-केशव
02-Dec-2021 05:15 PM 6588
लखनऊ । उप्र ही नहीं देश की सत्ता तक का सफर भगवान श्रीराम के सहारे तय करने वाली भारतीय जनता पार्टी अब यूपी में फिर से सत्तारुढ़ होने के लिए भगवान कृष्ण को आगे करने जा रही है। प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक ट्वीट ने राजनीतिक गलियारे में हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि अयोध्या और काशी में भव्य मंदिर निर्माण जारी है और अब मथुरा की तैयारी है। उपमुख्यमंत्री सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने ट्वीट में कहा कि ‘अयोध्या और काशी में भव्य मंदिर निर्माण जारी है। मथुरा की तैयारी है।’ उन्होंने अपने ट्वीट के साथ ही ‘जय-श्रीराम, जय-शिव-शम्भू और जय-श्री-राधे-कृष्ण का हैशटैग भी लगाया। यह सर्वविदित है कि भाजपा के एजेन्डे में अयोध्या, काशी और मथुरा शुरू से ही शामिल रहा है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि का विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसले के बाद राम मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं अब मथुरा जन्मभूमि प्रकरण की ओर सभी का ध्यान चला गया है। पिछले दिनों मथुरा और वृंदावन को सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीर्थस्थल घोषित किया था। प्रदेश सरकार ने मथुरा-वृंदावन नगर निगम के 22 वार्डों को पवित्र तीर्थ स्थल घोषित करते हुए वहां मांस-मदिरा की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया। ..///..construction-of-grand-temple-in-ayodhya-kashi-continues-now-mathuras-preparation-keshav-331624
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^