प्रयागराज में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला
khabarbaaz
India
09-Nov-2021 12:04 PM
4640
प्रयागराज के फाफामऊ थाना क्षेत्र में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजय शर्मा को गोली मार दी गई। बदमाशों ने सोमवार की रात में वारदात को अंजाम दिया। गंभीर अवस्था में उन्हें स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर शहर के निजी अस्पताल में उनका इलाज हो रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोली पेट व कंधे पर लगी है। उन्हें पांच गोली मारी गई है। फिलहाल जानलेवा हमला करने वालों की तलाश की जा रही है। फाफामऊ थाना क्षेत्र के लेहरा गांव में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजय शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। बताते हैं कि 35 वर्षीय अजय सोमवार की रात में घर से किसी काम से बाहर गए थे। रास्ते में अज्ञात आधा दर्जन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। अपने को बदमाशाें से घिरा देख अजय शर्मा बचने के लिए भागने लगे। बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्हें पांच गोली लगी है। गोली पेट व कंधे में लगी है। फायरिंग की आवाज ओर भाजपा किसान मोर्चा के नेता अजय की चीख सुनकर ग्रामीण उस तरफ भागे। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख बदमाश कई राउंड फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। शहर के निजी अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर अजय के परिवार के सदस्यों व ग्रामीण पुलिस को सूचना देकर तत्काल गंभीर अवस्था में उन्हें शहर स्थित स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले गए। वहां अजय की हालत नाजुक देख स्वजनों ने शहर के आनंद नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। स्वजनों का कहना है कि अजय शर्मा को आधा दर्जन के करीब पेट और गर्दन के पास गोली लगी है। कार और बाइक पर सवार होकर आए थे हमलावर घटना के बाद से गांव में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि हमलावर कार और बाइक से आए थे। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद परिवार के लोगों व ग्रामीणों से पूछताछ किया। इंस्पेक्टर फाफामऊ रामकेवल पटेल का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। घायल अजय प्रापर्टी का भी काम करते थे। Deadly attack BJP Kisan Morcha..///..deadly-attack-on-bjp-kisan-morcha-district-vice-president-in-prayagraj-327131
«
सपा के इत्र से आ रही घोटाले व भ्रष्टाचार की दुर्गंध-दिनेश शर्मा
आगरा-मथुरा-गाजियाबाद
उत्तर प्रदेश
»
ड्रग एडिक्ट ने अपनी सगी मां को भी नहीं छोड़ा, दिवाली की रात चाकू की नोंक पर किया रेप
POST CATEGORY
प्रशासनिक
देश
विदेश
राजनीति
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल खिलाड़ी
व्यापार
टाईम पास
टीवी फिल्मी
वुमन स्पेशल
युथ PLUS
पर्यटन
कार्टून
हेल्थ
भोपाल
इन्दौर
जबलपुर
ग्वालियर
रायपुर
बिलासपुर
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
हाकी
अन्य खेल
मूवी रिव्यू
टीवी गॉसिप
हालीवुड
बॉलीवुड
शेयर बाज़ार
अजब-गजब
लखनऊ
इलाहबाद
गौरखपुर
बनारस - अयोध्या
आगरा-मथुरा-गाजियाबाद
जयपुर
जोधपुर
उदयपुर
कोटा
अजमेर
निवाड़ी
दतिया
नरसिंहपुर
दमोह
सिंगरौली
डिंडोरी
धार
देवास
बालाघाट
मन्दसौर
टीकमगढ़
हरदा
रीवा
भिण्ड
रायसेन
झाबुआ
होशंगाबाद
मुरैना
शिवपुरी
खण्डवा
श्योपुर
पन्ना
बैतूल
रतलाम
सतना
खरगौन
सीहोर
उज्जैन
शाजापुर
छिन्दवाड़ा
अनुपपुर
नीमच
सिवनी
कटनी
आगर-मालवा
शहडोल
सागर
मण्डला
गुना
अलिराजपुर
उमरिया
बुरहानपुर
राजगढ़
अशोकनगर
बड़वानी
सीधी
छतरपुर
विदिशा
© 2025 - All Rights Reserved -
Khabar Baaz
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
deadly-attack-on-bjp-kisan-morcha-district-vice-president-in-prayagraj
FZF:
FZF
URL:
https://www.khabarbaaz.com/deadly-attack-on-bjp-kisan-morcha-district-vice-president-in-prayagraj
PAGETOP:
ERROR: