दिल्ली एसजी पाइपर्स ने जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी को 2-0 से हराया
18-Jan-2025 01:37 PM 8435
राउरकेला, 18 जनवरी (संवाददाता) संगीता कुमारी और दीपिका के गोलों की मदद से दिल्ली एसजी पाइपर्स ने महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 2024-25 में जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की। बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में अंक तालिका में अव्वल रही सूरमा हॉकी की जीत का सिलसिला शुक्रवार देर शाम आखिरकार टूट गया। संगीता कुमारी दूसरे क्वार्टर में दिल्ली एसजी पाइपर्स को बढ़त दिलाई जबकि दीपिका ने 47वें मिनट मेें एक और गोल कर सीजन की पहली जीत का मार्ग प्रशस्त कर दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^