हॉकी इंडिया ने एफआईएच प्रो लीग के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की
29-Jan-2025 10:17 PM 3549
नयी दिल्ली, 29 जनवरी (संवाददाता) हॉकी इंडिया ने बुधवार को एफआईएच प्रो लीग 2024-25 के भुवनेश्वर चरण के लिए 24 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की। हॉकी इंडिया ने आज यहां बताया कि इस लीग का आयोजान 15 से 25 फरवरी तक कलिंगा हॉकी स्टेडियम में किया जाएगा। लीग में भारतीय टीम इंग्लैंड, नीदरलैंड, स्पेन और जर्मनी से मुकाबला करेंगी। प्रत्येक टीम के बीच दो मैच होंगे। भारतीय टीम का पहला मैच 15 फरवरी को इंग्लैंड के साथ होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^