हॉकी इंडिया ने महिला राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए की 40 संभावितों की घोषणा
02-Apr-2025 05:18 PM 1698
बेंगलुरु, 2 अप्रैल (संवाददाता) हॉकी इंडिया ने यहां साई में चल रहे सीनियर महिला राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए बुधवार को 40 सदस्यीय कोर समूह की घोषणा की। 23 मार्च को शुरू हुए इस शिविर में शुरू में 65 संभावित खिलाड़ी शामिल थे। पिछले दो सप्ताह के उनके प्रदर्शन के आधार पर अब समूह को घटाकर 40 खिलाड़ी कर दिया गया है। मौजूदा कोर समूह की 28 खिलाड़ियों ने अपना स्थान बरकरार रखा है, वहीं 15वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उनके प्रभावशाली प्रदर्शन और शुरुआती राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में उनके प्रयासों के आधार पर कोर समूह के बाहर से 12 नए खिलाड़ियों का चयन किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^