हर छात्र को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना सर्वोच्च प्राथमिकता : गुलाब देवी
11-Apr-2025 10:38 PM 2339
लखनऊ 11 अप्रैल, (संवाददाता) माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने शुक्रवार को कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा केवल शैक्षिक दायित्व नहीं, बल्कि प्रदेश की सामाजिक और आर्थिक समृद्धि की नींव है। माध्यमिक शिक्षा के अधिकारियों की बैठक उन्होने मंडलीय और जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालय निरीक्षण और अनुश्रवण की प्रक्रिया गंभीरता से अपनाई जाए। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक स्तर से साप्ताहिक व मासिक समीक्षा अनिवार्य रूप से की जाए, जिससे योजनाओं की प्रगति पर निरंतर नजर रखी जा सके। विद्यालयों में विशेष नामांकन अभियान चलाया जाए, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को स्कूल से जोड़ा जा सके।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^