जल संचय जन भागीदारी अभियान की शुरूआत हुयी उज्जैन में
14-Jan-2025 12:55 AM 8077
उज्जैन, 13 जनवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कहा कि “जल संचय-जन-भागीदारी अभियान” की आज मध्यप्रदेश के उज्जैन में शुरूआत हुयी है। खजुराहो, सागर और रीवा में इस अभियान की शुरूआत पहले ही हो चुकी है। डॉ यादव और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने यहां इंजीनियरिंग कॉलेज में जल संचय-जन-भागीदारी अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर डॉ. यादव ने कहा कि युवा शक्ति को अभियान से जोड़ने का मकसद है कि युवा प्रकृति और पर्यावरण के महत्व को समझें। जल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने कहा कि गांव का पानी गांव में रहे और तालाबों का जल तालाब में संचित हो। वर्षा जल को भी व्यर्थ में बहने से रोकने के लिए यह प्रयास सराहनीय है। केंद्रीय मंत्री श्री पाटिल ने भी इस अवसर पर संबोधित किया और अभियान के बारे में बताया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^