कैंसर से फाइट के बीच काम पर लौटीं किरण खेर
08-Oct-2021 02:38 PM 4908
ऐक्ट्रेस और बीजेपी सांसद किरण खेर के फैंस बीते कई दिनों से उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं। किरण कैंसर से जंग लड़ रही हैं। इस बीच उनकी एक प्यारी तस्वीर आई है जो लोगों को बड़ी तसल्ली दे सकती है। इस फोटो में किरण खेर लैपटॉप पर काम करती दिख रही हैं। उनके इस पोस्ट पर पति अनुपम खेर ने भी हौसला बढ़ाया है। किरण खेर को मल्टीपल मायलोमा है। यह एक तरह का ब्लड कैंसर है। उनका ट्रीटमेंट चल रहा है। काफी समय तक किरण पब्लिक इवेंट्स और सोशल मीडिया से दूर रहीं। उन्होंने अपनी बीमारी की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। उनके पति अनुपम खेर समय-समय पर उनकी सेहत से जुड़े अपडेट्स देते रहे हैं। किरण खेर ने जून के महीने में अपने वेल विशर्स और फैंस को थैंक्स कहने के लिए एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने कहा था कि इतना प्यार देने के लिए सभी का शुक्रिया। वहीं बेटे सिकंदर खेर के इंस्टाग्राम लाइव में भी एक-दो बार दिखाई दी हैं। हालांकि इस बीच उन्हें काम करते पहली बार देखा गया। इसे देखकर फैंस को खुशी है। cancer..///..kirron-kher-returns-to-work-amid-battle-with-cancer-322082
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^