कूड़ा उठाने को लेकर लगाए गए कर के मुद्दे पर निगम से इस्तीफा दे आपः यादव
10-Apr-2025 10:18 PM 8164
नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (संवाददाता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कचरा उठाने को लेकर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की ओर से कर लगाए जाने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है और कहा है कि अगर निगम में सत्ता में होने के बावजूद आप इसका विरोध कर रही, तो उसे इस्तीफा दे देना चाहिए। श्री यादव ने गुरुवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि दिल्ली वालों को सम्पति कर के साथ कूड़ा उठाने के अतिरिक्त कर का बोझ सहना पड़ेगा और यह सब भाजपा और आप की मिलीभगत हुआ है। उन्होंने कहा कि निगम आयुक्त के आदेश पर रिहायशी क्षेत्रों के मकान मालिकों को हर महीने 50-200 रुपये का उपभोक्ता शुल्क कूड़ा प्रबंधन के लिए एमसीडी को देना होगा। उन्होंने कहा कि एमसीडी कचरा प्रबंधन-2018 उपनियम के तहत इस उपभोक्ता शुल्क को सात साल बाद आप के निगम की सत्ता में होते हुए लागू किया है और आश्चर्य की बात है कि महापौर खुद इसका विरोध जता रहे हैं, जबकि वे निगम के सर्वोच्च है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^