मै निर्दोष हूं और डोपिंग प्रतिबंध अनुचित है: जैनिक सिनर
06-Apr-2025 08:03 PM 8592
रोम, 6 अप्रैल (संवाददाता) विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जैनिक सिनर ने कहा कि वह निर्दोष हैं और टेनिस से उन पर तीन महीने का डोपिंग प्रतिबंध सरासर अनुचित है। 23 वर्षीय इतालवी खिलाड़ी पिछले साल ड्रग परीक्षणों में पाजिटिव पाये गये थे जिसके बाद विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी (वाडा) ने उन पर फरवरी में प्रतिबंध लगा दिया था। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, वाडा ने स्वीकार किया कि सिनर को प्रतिबंधित पदार्थ से कोई प्रतिस्पर्धात्मक लाभ नहीं मिला और आकस्मिक संदूषण के लिए वह दोषी नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^