वैक्सीनेशन महाअभियान को सफल बनाएँ सभी वर्ग – मुख्यमंत्री चौहान
16-Nov-2021 06:45 PM 5927
भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन के द्वितीय डोज़ से शेष रह गए सभी पात्र नागरिक स्वास्थ्य सुरक्षा चक्र का लाभ लें। प्रदेश में वैक्सीनेशन महाअभियान जारी है। बुधवार 17 नवम्बर को भी निर्धारित केन्द्रों पर टीकाकरण की सुविधा रहेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपील की है कि ऐसे व्यक्ति जो अब तक वैक्सीन का दूसरा डोज़ नहीं लगवा सके हैं, उन्हें खुद आगे आकर अपने स्वास्थ्य और जीवन की सुरक्षा के लिए वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाना चाहिए। प्रदेश में 31 दिसम्बर तक सभी पात्र लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज़ लगवाने का लक्ष्य है। समाज के सभी वर्गों द्वारा टीकाकरण महाअभियान में सहयोग मिला है। डेढ़ माह में सम्पूर्ण वैक्सीनेशन का कार्य सम्पन्न करना है। इसके लिए सभी समाजों के प्रतिनिधि, जन-प्रतिनिधि, धर्मगुरू, क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्य उन लोगों को ढूंढ कर आगे लाएँ, जिन्हें वैक्सीन का दूसरा डोज़ नहीं लगा है और उन्हें कोविड से सुरक्षित करने में सहयोग प्रदान करें। mpinfo..///..make-vaccination-maha-abhiyan-successful-by-all-sections-–-chief-minister-chouhan-328621
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^