मोदी ने देश को एक सूत्र में पिरोया: शर्मा
08-Apr-2025 10:13 PM 3532
जौनपुर, 08 अप्रैल (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक विकसित देश बनने की ओर अग्रसर है। भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर उन्होने कहा कि श्री मोदी के दृढ़ संकल्प से पूर्वोत्तर के राज्य और जम्मू-कश्मीर देश से अलग होने तथा देश की एकता, अखण्डता व सार्वभौमिकता तार-तार होने से बची है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति, विरासत व मिट्टी में कुछ तो दुनिया से अलग है जो तमाम झंझावात, कुठाराघातों व संकटों को झेलते हुए अभी भी अमिट बनी हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^