ओडिशा वॉरियर्स ने महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग का खिताब जीता
26-Jan-2025 10:54 PM 2023
रांची,26 जनवरी (संवाददाता)ओडिशा वॉरियर्स ने आज यहां महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब को फाइनल में 2-1 से हराकर खिताब पर पहली बार कब्जा जमाया। रांची के मरांग गोमको जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो ट्रक हॉकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में रुतुजा दादासो पिसल ने वॉरियर्स को दूसरे क्वार्टर में बढ़त दिलाई, लेकिन पेनी स्क्विब ने सूरमा के लिए जल्द ही बराबरी कर दी। हालांकि, रुतुजा ने खेल के अंत में फिर से गोल कर वॉरियर्स को जीत दिलाई। ओडिशा वॉरियर्स की फ्रीके मोस ने पहली सर्कल एंट्री बनाई, जबकि जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब ने रक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दोनों टीमों ने जोरदार प्रदर्शन किया और दर्शकों को सुंदर हॉकी देखने को मिला।।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^