राज्यसभा ने दी पूर्व दिवंगत सदस्यों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
18-Jul-2022 04:09 PM 4489
नयी दिल्ली 18 जुलाई (AGENCY) संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को राज्यसभा ने अपने पूर्व दिवंगत सदस्यों और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे सहित कई गणमान्य व्यक्तियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए पूर्व सदस्य किशोर कुमार मोहंती, राबर्ट खारशींग और के.के. वीरप्पन के निधन की जानकारी दी। श्री नायडू ने प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, आबू धाबी के शासक और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नह्यान और केन्या के तृतीय राष्ट्रपति मवई किबाकी के निधन से भी सदन को अवगत कराया। उन्होंने सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उपसभापति ने कहा कि सभी विदेशी गणमान्य व्यक्तियों का भारत से विशेष संबंध था। उन्होंने भारत के साथ अपने देश के संबंध बनाने में और मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बाद में सदन ने सभी दिवंगत गणमान्य व्यक्तियों को मौन खड़े होकर श्रद्धांजलि दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^