अस्थायी हैं पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम-धर्मेंद्र प्रधान
01-Nov-2021 02:00 PM 2928
आगरा । केन्द्रीय मंत्री एवं उप्र भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा है कि देश में मोदी और यूपी में योगी के नेतृत्व में निर्णायक सरकार चल रही है। यूपी में गुंडाराज खत्म हुआ है। गुंडे-माफिया जेल में हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और महंगाई अस्थायी है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेलों के दामों में उछाल आने से दाम बढ़े हैं। हाथरस में आयोजित ब्रजक्षेत्र कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने से पहले रविवार को उन्होंने यहां कहा कि देश और प्रदेश की सरकारें सरदार पटेल के विचारों पर चल रही हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाकर उन्हें सही श्रद्धांजलि दी है। पीएम ने सरदार पटेल के विचारों को सही वारिस के रूप में आगे बढ़ाया है। यूपी में विधानसभा चुनाव के बारे में प्रधान ने कहा कि पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। बूथ संगठन को मजबूत किया जाएगा। पन्ना प्रमुख सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाएंगे। सभी वर्गों को जोड़कर आगे बढ़ेगी भाजपा उन्होंने कहा कि यूपी के कई चुनावों में भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। देश और राज्य में सुशासन और सेवा कार्य पार्टी कर रही है। विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी जुटी है। गृहमंत्री अमित शाह ने लखनऊ से सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। चार करोड़ सदस्य के आधार पर यूपी में 50 प्रतिशत से ज्यादा मत भाजपा के पक्ष में करना हमारा उद्देश्य है। समाज के सभी वर्ग को साथ जोड़कर पार्टी आगे बढ़ रही है। petrol..///..rising-prices-of-petrol-and-diesel-are-temporary-dharmendra-pradhan-326010
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^