शारची ररह बंगाल टाइगर्स ने दिल्ली एसजी पाइपर्स को 4-1 से हराया
04-Jan-2025 11:54 PM 1356
राउरकेला, 04 जनवरी (संवाददाता) श्राची रारह बंगाल टाइगर्स ने शनिवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग में एक रोमांचक मुकाबले में दिल्ली एसजी पाइपर्स को 4-1 से हरा दिया। बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में बंगाल टाइगर्स ने आक्रामक शुरुआत की और सुखजीत सिंह ने खेल शुरु होने के 23वें सेकेंड में गोल दाग कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। बाद में जुगराज सिंह ने 17वें और 38वें मिनट में जबकि अभिषेक ने 47वें मिनट में गोल कर टाइगर्स को लगातार तीसरी जीत दिलायी। गैरेथ फर्लांग ने दिल्ली एसजी पाइपर्स के लिए एकमात्र गोल किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^