सुरक्षित और नियम-आधारित समुद्री व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है नौसेना
11-Apr-2025 08:07 PM 7550
नयी दिल्ली 11 अप्रैल (संवाददाता) नौसेना ने भविष्य की परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार,विश्वसनीय और एकजुट बल के रूप में उभरती भू-राजनीतिक चुनौतियों के मद्देनजर सुरक्षित और नियम-आधारित समुद्री व्यवस्था के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की है। नौसेना के शीर्ष कमांडरों के पांच से 11 अप्रैल तक दो चरणों में हुए सम्मेलन के शुक्रवार को यहां समापन के दौरान यह प्रतिबद्धता व्यक्त की गयी। सप्ताह भर चले सम्मेलन का आयोजन कारवार और राजधानी दिल्ली में किया गया, जिसमें कमांडरों ने समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया और नौसेना की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारवार में सम्मेलन के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की, जिसमें प्रमुख रक्षा अध्यक्ष, रक्षा सचिव, रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और नौसेना कमांडर उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^