उच्चतम न्यायालय के फैसले के अनुसार राज्यपाल कुलाधिपति नहीं रहेंगे-विल्सन
09-Apr-2025 12:46 AM 6139
चेन्नई 08 अप्रैल (संवाददाता) तमिलनाडु में सत्तारुढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) सांसद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता पी विल्सन ने मंगलवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले के अनुसार राज्यपाल आर एन रवि के विधेयकों को मंजूरी देने में देरी के कारण अब वह सरकारी विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति नहीं रहेंगे और विधानसभा में पारित विधेयकों के अनुसार यह पद अब मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के पास रहेगा। यह आज आदेश से ही लागू हो गया है। राज्यपाल के समक्ष लंबित सभी 10 विधेयकों को उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार उनकी मंजूरी मिल गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^