उन्नत और समृद्ध रही है प्राचीन भारतीय वास्तुकला: यादव
11-Apr-2025 08:54 PM 7333
भोपाल, 11 अप्रैल (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्राचीनकाल से ही आर्किटेक्ट्स का विशेष महत्व रहा है। राजा भोज स्वयं बड़े वास्तुकार थे। भोपाल ताल सहित प्राचीन स्थापत्य के कई उदाहरण भोपाल और इसके आसपास विद्यमान है। डॉ. यादव ‘द इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स’ के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन ‘ट्रांसम’ के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भोपाल का ताल मूलतः बांध है। एक हजार साल पहले बनी है यह अद्भुत और बेमिसाल संरचना आज भी सामयिक और बड़ी आबादी के लिए उपयोगी है। मितव्ययता और तकनीकी उत्कृष्टता के साथ निर्मित यह संरचना, प्राचीन समृद्ध ज्ञान परंपरा का जीवंत उदाहरण है, जिस पर आज भी विचार प्रासंगिक है। इस दृष्टि से भोपाल में हो रहा आर्किटेक्ट्स सम्मेलन विशेष महत्व का है। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^