दुनिया की सबसे खतरनाक जेल 'द रॉक'
06-Dec-2021 11:06 AM 5527
नई दिल्ली। दुनिया में कई ऐसी जेल हैं, जहां सख्त पाबंदी है। बावजूद इसके कई बार कैदियों के भागने की खबरें मिल जाती हैं लेकिन अमेरिका में एक ऐसी जेल है, जहां से कभी कोई कैदी नहीं भाग सका। 'अलकाट्राज जेल' नाम की यह जेल अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के सैन फ्रांसिस्को के तट से दूर अलकाट्राज द्वीप पर स्थित है। इसे 'द रॉक' नाम से भी जाना जाता है। इस जेल का निर्माण साल 1934 में कराया गया था, लेकिन उच्च रखरखाव लागत की वजह से इसे 1963 में बंद कर दिया गया। अब इस जेल का इस्तेमाल एक म्यूजियम के तौर पर किया जाता है। जिसे देखने हर साल लाखों पर्यटक यहां पहुंचते हैं। यहां से कुल 36 कैदियों ने भागने की कोशिश की थी, इनमें से 14 को पकड़ लिया गया था, कुछ पुलिस की गोली से मारे गए थे और कुछ पानी में डूब गए। पांच कैदियों की तो लाश भी पुलिस को नहीं मिल पाई थी। कड़े सुरक्षा इंतजामों और चारों तरफ से सैन फ्रांसिस्को खाड़ी के ठंडे पानी से घिरे इस जेल को अमेरिका की सबसे मजबूत जेल माना जाता था, जहां से कभी कोई कैदी भाग नहीं सकता। इसके चारों ओर का पानी इतना ठंडा होता है कि अगर कोई इसमें भागते समय गिर भी जाए तो वह इस पानी से बच नहीं पाता। dangerous prison..///..worlds-most-dangerous-prison-the-rock-332324
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^